Saturday, November 5, 2011

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का गठन जालोर

Read the rest of this entry »

Posted by VISHNOI OM PRAKASH DHAKA in 17:23:21 | Permalink | No Comments »

Wednesday, December 29, 2010

हरिकथा व मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न – वोढा

सांचोर। जालोर जिले की तहसील सांचौर के अन्तर्गत ग्राम वोढ़ा में 17 से 23 दिसम्बर 2010 तक बिश्नोई समाज के युवा एवं क्रान्तिकारी सन्त आचार्य डॉ. गोवर्द्धनरामजी शिक्षा शास्त्री के मुखारविन्द से जाम्भाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ सम्पन्न हुआ।नवनिर्मित श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर के प्रांगण में ग्रामवासियों के द्वारा आयोजित हरिकथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रतिदिन ज्ञान यज्ञ चला। संगीत सहयोग स्वामी लक्ष्मीनारायणजी, रामचन्द्रजी (भीलवाड़ा), सुन्दरदासजी,भारमल पटवारी ने दिया।योग प्राणायाम व संस्कार सहयोगी के रूप में श्री उम्मेदारामजी कड़वासरा (सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक) की सेवायें प्रशंसनीय रही। युवा एवं क्रांतिकारी संत के उपदेश जाम्भाणी शब्दवाणी व उन्नतीस धर्म नियमों से ओतप्रोत रहे। उन्होनें बताया 80 चान्द्रायण व्रतों का फल सत्संग सुनने से मिलता है। श्रोता धुन्धुन्कारी जैसा हो। जाम्भोजी की वाणी वेदान्त वाणी है। सन्त, गंगाजल व गीता भारत की अनमोल निधियां है।
‘‘ओ३म् विष्णु, ओ३म् विष्णु, विष्णु परमानन्द। श्री गुरु जम्भेश्वर, जम्भेश्वर जम्भ गुरु नित्यानन्द।।’’ संकीर्तन महाराज श्री के श्रीमुख से इतनी सुमधुर छटा बिखेरता है कि श्रोता अश्रुपूर्ण भावधारा में गद्गद् हो जाते हैं। उन्होनें संत अफलातून, मदालसा , अरस्तू,सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र ,वीर हनुमान, सिकन्दर के प्रसंगों से प्रवचन में चार चांद लगा दिये। बिश्नोईयों के चार संस्कार, सूतग, सुगरा विवाह व अन्त्येष्टि पर प्रकाश डाला। बिश्नोई साधु, थापन,गायणा व गृहस्थों के विविध कर्मों का उल्लेख किया। पाहल की सांगोपांग व्याख्या बतलाई। रजस्वला धर्म पालन करने हेतु माँ बहनों को प्रतिबद्ध किया। सन्ध्याविधि बताई।
जाम्भाणी हरिकथा में 7 दिन निरंतर श्री उम्मेदारामजी ने बिश्नोई समाज में व्याप्त पांच कुरीतियों मृत्युभोज, बालविवाह व नशादि के प्रसंग पर अपने प्रवचन केन्द्रित रखे। इनके उन्मूलन से समाज में संस्कार, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलम्बन व संगठन आदि फलों की प्राप्ति होगी। समाज में अन्तरजातीय विवाह रूपी नासूर को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो यह समाज के लिए अतिघातक सिद्ध होगा।
अन्तरजातीय विवाह व समाज की अन्य कुरूतियों पर उम्मेदारामजी कड़वासरा ,पूर्व पर्धान शुखराम बिशनोई ,पूनमचंद डारा,ठाकराराम सरपंच,हरिकिशन ,मास्टर रावलाराम आदि वक्ताओं ने पुरजौर शब्दों में इस कृत्य की भर्त्सना की। इसमें लिप्त लोगों को किसी भी सामाजिक मंच पर बोलने नहीं दिया जायेगा। ऐसे समारोहों में शिरकत करने वालों की भी भर्त्सना की जाये। भारी तादाद में लोगों ने इसका समर्थन व्यक्त किया। वक्ताओं ने महाश्भा के ग्याहरवें अधिवेशन व रजत जयंती समारोह में महाश्भा की और से पारित किये गए निर्णयों को पालन करने व करवाने पर जोर दिया ।ग्राम वोढ़ा के समस्त कार्यकर्ताओं को ऐसे शुभ धर्म कार्य सम्पन्नार्थ कोटि कोटि साधुवाद दिया ।
इस अवसर पर जोधाराम जांगू,मोहब्ताराम,अमराराम लोमरोड़, जगमालाराम डारा , रूपाराम मांझू सहित सेकड़ों लोग उपस्थित थे। युवा उद्योगपति संजय जांगू की और से मंदिर परिसर में शानदार प्याऊ व हुकमाजी ढाका की तरफ से चबूतरा बनाकर भेंट करने की घोषणा की गई । समापन अवसर पर वोढ़ा गांव के लोगों ने नशामुक्ति के संकल्प लिए । पाहल पूर्व सैंकड़ों लोगों ने चाय, गुटखा, जर्दा, सुपारी, अफीम, शराब आदि के तयाग का संकल्प व्यक्त किया। पाहल के बाद महाप्रसादी वितरण किया गया। इससे पूर्व संध्या पर रात्रि जागरण क़ा भी आयोजन हुआ

Posted by VISHNOI OM PRAKASH DHAKA in 05:33:15 | Permalink | No Comments »

Friday, April 2, 2010

ध्वजारोहण के साथ पशु मेले का आगाज-सांचौर

सांचौर के प्रसिद्ध बाबा रघुनाथपुरी पशु मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला प्रमुख जसवंत कंवर के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर केवलकुमार की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर पशुपालकों को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख ने कहा कि पशुपालकों एवं किसानों को पंचायतीराज के तहत तमाम सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को पशुओं की खरीद-फरोख्त का सही मूल्य मिलता है, साथ ही किसानों में आपसी सौहार्द भी बढ़ता है। उन्होंने गर्मी के चलते क्षेत्र में उचित पेयजल व पशुओं के लिए चारा डिपो की समुचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
समारोह के विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ समरजीतसिंह व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखराम विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार किसानों व पशुपालकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सांचंौर प्रधान डॉ शमशेर अली ने मेहमानों का आभार जताते हुए पशुपालकों व मेले में आने वाले व्यापारियों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। मेले के उदï्घाटन को लेकर पंचायत समिति प्रशासन ने अतिथियों का साफे, माला व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में चितलवाना प्रधान मनीषा मेघवाल, उप प्रधान लक्ष्मीचंद गांधी, सांचोर उप प्रधान दरगाराम देवासी, भीनमाल के पूर्व प्रधान देवराज विश्नोइ,जलदाय अधिशासी अभियंता टीडी राठी, चितलवाना विकास अधिकारी किशनलाल विश्नोई, जिला परिषद सदस्य मफीदेवी, अंबालाल पुरोहित,नरेन्द्र विश्नोई ,पुर के पूर्व सरपंच भीखाराम विश्नोई, मार्केटिंग चेयरमेन मनोज विश्नोई सहित क्षेत्र सरपंच व डेलिगेट बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद थे।
पशुओं की आवक शुरू बाबा रघुनाथपुरी पशु मेले में बुधवार शाम से ही पशुओं की आवक शुरू हो गई थी। मेला अधिकारी ने बताया कि गुरूवार को १२ बजे तक ८० ऊंट, ३६८० बेल मेले में आ चुके थे। मेले में गुरूवार तक एक भी घोड़ा नहीं पहुंंचा। मेले का गुरूवार को उदघाटन होने के साथ ही विभिन्न प्रदर्शनियां, मिठाई, खिलौने, लकड़ी, बर्तन, पशुओं के साज-सज्जा की दुकाने लगने लग गई हैं।

Posted by VISHNOI OM PRAKASH DHAKA in 05:56:23 | Permalink | No Comments »

Saturday, January 30, 2010

पद्मश्री बन गया सैफ के गले की हड्डी

जोधपुर/ mumbai- विश्नोई समाज ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को पद्मश्री दिए जाने का विरोध किया है. लोगों ने सैफ का पुतला फूंका और नारे लगाए. लोगों का कहना है कि सैफ काले हिरण के शिकार में सलमान खान के साथ आरोपी हैं ऐसे में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करना सही नहीं है.
विश्नोई समाज के लोगों ने इसकी शिकायत राष्ट्रपति तक पहुंचाने की बात भी कही है. विश्नोई कमांडो फ़ोर्स के पुखराज विश्नोई ने जोधपुर में कहा, ‘सरकार ने सैफ अली को जो यह पुरस्कार देने का फैसला किया है यह गलत है ऐसे अपराधी को पुरस्कार दिए जाने का हम विरोध करते है और अगर यह फैसला नहीं बदला जायेगा तो हम दिल्ली तक जाकर प्रदर्शन करेंगे.
गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता खान पर दो काले हिरणों के शिकार का मामला चल रहा है. आरोप है कि शिकार के वक्त सैफ भी थे. ऐसे में सैफ को पद्म पुरस्कार देने पर सवाल उठाने में बीजेपी भी कूद पड़ी है. बीजेपी के जिला अध्यक्ष नारायण पंचारिया ने कहा, ‘सरकार ने पद्मश्री पुरुस्कार देने का फैसला सही नहीं किया है जिस का मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा हो और वो भी जिसमे 10 साल की सजा तक हो सकती है ऐसे आदमी को पद्मश्री पुरुस्कार देना बिलकुल न्यायसंगत नहीं है.हालांकि कांग्रेस पार्टी सैफ को पद्मश्री देने का बचाव कर रही है.

Posted by VISHNOI OM PRAKASH DHAKA in 19:13:31 | Permalink | No Comments »

Thursday, January 14, 2010

महासमर के ये महारथी – सांचौर पंचायत समिति

पंचायती चुनावों के लिए नामांकन के बाद अब चुनावी मैदान बिल्कुल साफ हो गया है। अपने अपने क्षेत्र में प्रत्याशी आमने सामने हैं और पूरे जी जान से जीत के लिए जुटे हैं।
सांचौर पंचायत समिति : नाम वापसी के बाद सांचौर पंचायत समिति के वार्ड १ से डॉ शमशेर अली (कांग्रेस), प्रतापसिंह गुदांऊ (भाजपा), वार्ड संख्या २ से श्रीमति प्रभुदेवी पुरोहित (कांग्रेस), श्रीमति तीजादेवी कोली (भाजपा), वार्ड संख्या ३ दिनेश पुरोहित (कांग्रेस), भावाराम पुरोहित (भाजपा), महेन्द्र चौधरी(निर्दलीय), वार्ड संख्या ४ से श्रीमति रईयादेवी देवासी (कांग्रेस), श्रीमति वगतुदेवी चौधरी (भाजपा), जेठीदेवी चौधरी (निर्दलीय), वार्ड संख्या ५ से वजाराम मेघवाल (कांग्रेस), नगाराम मेघवाल (भाजपा), घीसाराम (निर्दलीय), वार्ड संख्या ६ से दरगाराम देवासी (कांग्रेस), गणेशाराम देवासी (भाजपा), वार्ड संख्या ७ से श्रीदेवी मेघवाल (कांग्रेस), श्रीमति राजीदेवी मेघवाल (भाजपा), वार्ड संख्या ८ से रामचंद्र विश्नोई (कांग्रेस), समरथाराम चौधरी (भाजपा), वार्ड संख्या ९ से श्रीमति देवुदेवी देवासी (कांग्रेस), श्रीमति लुंगादेवी विश्नोई (भाजपा), वार्ड संख्या १० से अमलुराम विश्नोई (कांग्रेस), हीराराम पुरोहित (भाजपा), वार्ड संख्या ११ से कालूराम सुथार (कांग्रेस), जेसाराम विश्नोई (भाजपा), किशनाराम विश्नोई (निर्दलीय),वार्ड संख्या १२ से सुरेश विश्नोई (कांग्रेस), चंदनसिंह राजपूत (भाजपा), भाखचंदराम विश्नोई (निर्दलीय) , वार्ड संख्या १३ से श्रीमति सुरतीदेवी विश्नोई (कांग्रेस), श्रीमति नाजुदेवी चौधरी (भाजपा) वार्ड संख्या १४ से नाथाराम भील (कांग्रेस), मंगलाराम भील (भाजपा), गणेशाराम (निर्दलीय) , वार्ड संख्या १५ से श्रीमति प्यारीदेवी विश्नोई (कांग्रेस), पुराराम कुम्हार (निर्दलीय) , वार्ड संख्या १६ से श्रीमति पेंप कंवर (कांग्रेस), श्रीमति मथरादेवी (भाजपा) वार्ड संख्या १८ से श्रीमति कांकुदेवी देवासी (कांग्रेस), श्रीमति देवुदेवी राजपुरोहित (भाजपा), वार्ड संख्या १९ से श्रीमति भगवतीदेवी विश्नोई (कांग्रेस), श्रीमति बेबीदेवी पालडिय़ा (भाजपा), वार्ड संख्या २० से श्रीमति मानीदेवी मेघवाल (कांग्रेस), श्रीमति वगतुदेवी मेघवाल (भाजपा), श्रीमति टीपुदेवी मेघवाल (निर्दलीय) एवं वार्ड संख्या २१ से श्रीमति नाजुदेवी देवासी (कांग्रेस),श्रीमति वेजीदेवी चौधरी (भाजपा) मैदान में है।

Posted by VISHNOI OM PRAKASH DHAKA in 08:39:16 | Permalink | No Comments »

Tuesday, January 12, 2010

आज नाम वापसी का दिन

Read the rest of this entry »

Posted by VISHNOI OM PRAKASH DHAKA in 18:51:08 | Permalink | No Comments »

Thursday, January 7, 2010

विशनोई समाज मुंबई की मेजबानी में भव्य तरीके से हुआ 29/12/2009

update1

Posted by VISHNOI OM PRAKASH DHAKA in 18:13:15 | Permalink | No Comments »

Saturday, November 14, 2009

शिवसैनिकों ने पहनाई करीना को साडी

मुंबई। शिवसैनिकों ने निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्म “कुर्बान” के पोस्टर पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया हैं। इस पोस्टर में अभिनेत्री करीना कपूर की पूरी पीठ नजर आ रही हैं। यही बात शिव सैनिकों को नागवार गुजरी। जूहू इलाके में लगे इस पोस्टर को देखकर शिव सैनिक भडक गए। शिव सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने इस पोस्टर को साडी बांधकर अश्लीलता के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस पोस्टर में करीना अपनी रीअल लाइफ बॉयफ्रेंड सैफ अली खान को पकडे हुए है। सैफ ने भी कमीज नहीं पहनी हैं। शिवसेना के स्थानीय नेता जितेंद्र जानवले ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि अधिकारी इस तरह के पोस्टर्स को पास कैसे कर देते हैं। रास्ते से महिलाएं और बच्चो भी गुजरते हैं। इस तरह के पोस्टर्स का उन पर क्या असर पडता होगा। जानवले ने कहा कि हम जल्दी ही करीना के घर जाकर उन्हें एक साडी भेंट करेंगे ताकि वे फिल्मों में अश्लील सीन न दें।

Posted by VISHNOI OM PRAKASH DHAKA in 13:23:08 | Permalink | No Comments »

Monday, November 2, 2009

rao sarvan singh, sanchore ne congress party join ki

rao sarvan singh, sanchore ne congress party join ki

Posted by VISHNOI OM PRAKASH DHAKA in 10:06:56 | Permalink | Comments (2)

Friday, September 25, 2009

गांधी के आदर्शों को आत्मसात करे – अशोक गहलोत

Friday 25 Sep,09 जयपुर, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने नई पीढी का आह्वान किया है कि वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश, सिद्घांतों और आदर्शों को आत्मसात करे। श्री गहलोत ने कहा कि यह समय की आवश्यकता है कि युवाओं में गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्घांतों के प्रति रूझान पैदा करने की मुहिम चले। इससे युवा संस्कारवान बनें तथा उनमें देश और समाज की सेवा करने की भावनाएं प्रबल होगी।
  श्री गहलोत गुरूवार को यहां विद्याश्रम स्कूल के महाराण प्रताप सभागार में प्रसिद्घ गांधीवादी विचारक श्री मोहनलाल जैन (मोहन भाई) के 91 वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

                प्रसिद्घ पर्यावरणविद श्री सुंदरलाल बहुगुणा ने अपने उद्बोधन में राजस्थान के खेजडली में वृक्षों की रक्षा के लिए अमृतादेवी के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति चेतना की असली मुहिम तो उन्होंने आरम्भ की थी, जब उस समय विश्नोई जाति 363 स्त्री-पुरूषों ने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। मुख्यमंत्री श्री गहलोत की पहल पर प्रदेश में आरम्भ किए गए हरित राजस्थान अभियान की सार्थकता को रेखांकित करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य के प्रत्येक गांव में 363 वृक्षों का ’अमृता वृक्ष कुंज’ बने और हरित राजस्थान के तहत एक अभिनव पहल हो।

Posted by VISHNOI OM PRAKASH DHAKA in 05:10:15 | Permalink | No Comments »